Uttarakhand News: सीएम धामी ने भटवाड़ी में रैली को किया संबोधित, आमजन से की प्रचंड बहुमत से जीत की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी में आयोजित रैली में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मोदी जी का प्रणाम पहुंच रहा जन-जन तक ! सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी (उत्तरकाशी) में आयोजित रैली में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर देवतुल्य जनता से प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा को विजयी बनाने के लिए अपील की।'

उन्होंने लिखा कि 'डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों से देवभूमि उत्तराखण्ड का जन-जन लाभान्वित हुआ है। कांग्रेस ने वर्षों तक हिमालयी राज्य उत्तराखंड की उपेक्षा की लेकिन मोदी ने उत्तराखंड के विकास के लिए जिस प्रतिबद्धता से कार्य किया है उसके लिए हम सभी राज्यवासी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।'
सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'देवभूमि की देवतुल्य जनता विकास, राष्ट्रवाद और सशक्त उत्तराखण्ड की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रचण्ड बहुमत के साथ पांचों सीटों पर कमल खिलाने के लिए तैयार है।'
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होंगे। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है। सीएम धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी में आयोजित रैली में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications