Uttarakhand News: सीएम धामी ने डोईवाला में जनसभा को किया संबोधित, पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मांगे वोट
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के डोईवाला में रैली में जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे,19 अप्रैल को कमल का बटन दबाएंगे ! लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार के अन्तर्गत डोईवाला (देहरादून) में आयोजित विशाल रैली में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील की।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के डोईवाला में रैली में जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications