Uttarakhand News: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिव्यांगों के लिए की सुविधा, अब भूतल पर ही मिल सकेंगे फरियादी
Uttarakhand News: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव कार्यालय में उनसे मिलने आने वाले दिव्यांग फरियादियों की सुविधा हेतु भूतल पर विशेष व्यवस्था की है।
अब दिव्यांगजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्य सचिव से मिलने मुख्य सचिव कार्यालय के प्रथम तल पर जाने की आवश्यकता नहीं है। दिव्यांगजनों के साथ ही आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए भी मुख्य सचिव कार्यालय में प्रत्येक कार्यालय दिवस पर व्यवस्था की गई है। मुख्य सचिव कार्यालय के भूतल स्थित पर्यावरण प्रकोष्ठ में दिव्यांगजनों की सुविधा के दृष्टिगत विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications