Uttarakhand news 26 जनवरी से INDIA गठबंधन का शुरू होगा ये अभियान, जानिए कैसे एक जुट होकर चलेंगे ये कार्यक्रम

Uttarakhand news लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में अब कांग्रेस पूरे विपक्ष और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्लानिंग पर फोकस कर रही है। इसके लिए अगले दो माह तक सभी मिलकर भाजपा के खिलाफ मिलकर मोर्चा खोलेगी। जिसकी शुरूआत 26 जनवरी से शुरू होने जा रही है।

 Uttarakhand news campaign INDIA alliance will start January 26, know how programs will Run together.

आज देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन महारा की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकारों द्वारा आए दिन की जा रही लोकतंत्र और संविधान की हत्या पर चिंता व्यक्ति की।

बैठक में तय हुआ कि 26 जनवरी और 30 जनवरी 2024 को इंडिया गठबंधन और जन संगठन के साथी मिलकर कार्यक्रम करेंगे। 26 जनवरी को होने वाले जन गण मन अभियान और जीतेगा भारत हारेगी नफरत के तहत हर जिले में गणतंत्र दिवस के दिन प्रत्येक स्थान पर होने वाले कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी जाएगी।

बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि जिले स्तर पर भी जन संगठनों को चिन्हित करके उनके साथ मिलकर इंडिया गठबंधन रोड मैप तैयार करेगी। बैठक के दौरान इस बात पर मोहर लगी की 26 जनवरी को झंडा रोहण के साथ.साथ दोपहर में अंबेडकर पार्क घंटाघर से लेकर गांधी पार्क तक जीतेगा भारत हारेगी नफरत के तहत प्रदर्शन किया जाएगा।

सभी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी को असम के मंदिर में दर्शन के लिए असम सरकार द्वारा रोक लगाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एक सुनियोजित रणनीति के तहत देश में स्थापित संस्थाओं को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

फौज में अग्नि वीर जैसी योजनाओं को लाकर देश की सीमाओं को कमजोर करने की तैयारी की जा रही है। माहरा ने कहा कि आज देश सांप्रदायिकता की आग में झुलस रहा है। धार्मिकता और सांप्रदायिकता के बीच में एक पतली सी रेखा होती है जिसे भाजपा ने तोड़ दिया है।

कहा कि 22 जनवरी को समूचा देश जिस कार्यक्रम का गवाह बना वह धार्मिक कम राजनीतिक ज्यादा था। और इसमें कोई दो राय नहीं कि भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए इस कार्यक्रम को किया और कार सेवा के दौरान जिन कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई थी उनके परिवारों तक की कोई सुध नहीं ली गई।

बैठक में उत्तराखंड महिला मंच, ऑल इंडिया किसान सभा, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य ,स्वतंत्र पत्रकार, समाजवादी पार्टी, भारत जोड़ो अभियान, उत्तराखंड इंसानियत मंच, सर्वोदय मंडल, भारत कम्यूनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी लेनिनवादी, के कम्यूनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी, चेतना आंदोलन के सदस्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+