Uttarakhand News: विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन दाखिल, सीएम धामी रहेंगे मौजूद
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'विधानसभा उपचुनाव में कल मंगलौर से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना एवं बद्रीनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के नामांकन में उपस्थित रहूंगा। इसके उपरांत पिथौरागढ़ के नाबी पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करूंगा।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। बीजेपी ने दोनों विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना और बद्रीनाथ से राजेंद्र सिंह भंडारी को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा के प्रत्याशी इन दोनों सीटों पर गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications