उत्तराखंड में 84 लाख से ज्यादा वोटर, क्या कहते हैं आंकड़े,जानिए कैसे दर्ज होगा वोटर लिस्ट में नाम

उत्तराखंड में 8429459 मतदाता हो गए हैं। इनमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं। प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है।

उत्तराखण्ड में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की आर्हता तिथि के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।

Uttarakhand More than 84 lakh voters what figures say know how name recorded in voter list

प्रदेश में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 6 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 8429459 मतदाता शामिल हैं,जिसमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की आर्हर्ता तिथि के आधार पर विभिन्न आयुवर्ग में दर्ज मतदाताओं की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हानें बताया कि वर्तमान में 18-19 आयुवर्ग में 144400, 20-29 आयुवर्ग में 1627026, 30-39 आयुवर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयुवर्ग में 1779879, 50-59 आयुवर्ग में 1233140, 60-69 आयुवर्ग में 780598, 70-79आयुवर्ग में 434870 व 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819 है जिसमें 51877 पुरुष, 31938 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता दर्ज हैं जिसमें 83819 पुरुष, 27905 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कोई भी नागरिक 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े-

  • उत्तराखंड में 8429459 मतदाता
  • पुरुष मतदाता4364667
  • महिला मतदाता 4064488
  • थर्ड जेंडर 304
  • सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812
  • 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर
  • प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन
  • 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन
  • 18-19 आयुवर्ग में 144400
  • 20-29 आयुवर्ग में 1627026
  • 30-39 आयुवर्ग में सबसे अधिक 2267477
  • 40-49 आयुवर्ग में 1779879
  • 50-59 आयुवर्ग में 1233140
  • 60-69 आयुवर्ग में 780598
  • 70-79आयुवर्ग में 434870
  • 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 162069 मतदाता
  • दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819
  • 51877 पुरुष, 31938 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता
  • 85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता द
  • 83819 पुरुष, 27905 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+