उत्तराखंड में भाजपा का क्लीन स्वीप,धामी की धमक के साथ पांचों सीटों पर जीत के साथ पूरा किया मिशन हैट्रिक

उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए पांचों लोकसभा सीट जीतकर मिशन हैट्रिक बना लिया है। टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा ने चुनाव जीत लिया है।

पांचों सीटें जीतने के बाद एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी की धमक नजर आ रही है। चुनाव जीतने के बाद धामी सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार एनडीए सरकार का गठन करने के बाद पीएम बनने जा रहे हैं।

Uttarakhand lok sabha chunav result BJP clean sweep mission hat-trick completedwinning all five seats

लोकसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन को मिले शानदार बहुमत का जश्न मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में धूम धाम से मनाया। इस दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने देवभूमि से लगातार पांचों सीटों पर लगी हैट्रिक को राज्य में धामी के नेतृत्व में हुए विकास पर मतदाताओं की मुहर बताया। साथ ही कहा कि राज्य का देवभूमि स्वरूप बनाए रखने वाले धामी सरकार के निर्णय ने भी देश में जीत को शानदार बनाने का काम किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में क्लीन स्वीप पर जमकर जीत का जश्न मनाया। सीएम धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी मे आतिशबाजी एवं नारेबाजी के साथ ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत देकर रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश दिया है। राज्य की जनता ने इससे पहले उत्तराखंड में बार बार सरकार बदलने का मिथक तोड़ा था और अब तीसरी बार सभी सीटों पर पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है।

कहा कि यह नतीजे साबित करते हैं कि समाज के प्रत्येक वर्ग ने आगे आकर मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए अपना अमूल्य मत दिया है। विगत 10 सालों में मोदी के नेतृत्व में देश ने चौमुखी विकास किया और दुनिया में डंका बजाया है । साथ ही महिलाओं, युवाओं, किसानों समेत समाज के सभी वर्गों के लिए किए अभूतपूर्व कामों का आशीर्वाद भाजपा को मिला हैं।

धामी ने कहा, पीएम मोदी के मन में देवभूमि रहती है और यहां के लोगों के मन में मोदी बसते हैं । राज्य के लिए मोदी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, पिछले 10 सालों में 2 लाख करोड़ से अधिक की केंद्रीय योजनाओं ने राज्य में आमूल चूल परिवर्तन किया है।

सीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि इस बार ईवीएम को लेकर हल्ला मचाने वाले कहां हैं। लिहाजा अब आगे चुनाव एवम संवैधानिक प्रक्रियाओं को बदनाम करने वाली राजनीति बंद होनी चाहिए ।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने लगातार पांचों सीट जीतकर हैट्रिक लगाने के लिए देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं एवं राज्य की महान जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि देश में पहले से ही मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का माहौल था। देवभूमि में विकास के सभी आयाम पर हुए शानदार कामों के प्रति अपने प्रेम को जनमानस ने नतीजों में तब्दील किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+