Uttarakhand Lok Sabha Chunav Voting: 1 बजे तक कहां कितना मतदान, 2019 का टूट सकता है रिकॉर्ड

UK Lok Sabha Election 2024 Voting उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। उत्तराखंड की टिहरी, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल सीट पर एक साथ पहले चरण में मतदान हो रहा है। एक बजे तक प्रदेश भर में 37.33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। साल 2019 में एक बजे तक 36.00 फीसदी मतदान हुआ।

Uttarakhand Lok sabha Chunav 2024 Voting Where how much voting till 1 pm record 2019 may be broken

इस तरह से इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ा हुआ है। लोकसभा सीट वार नजर डालें तो नैनीताल में एक बजे तक 40.46, हरिद्वार में 39.41,अल्मोड़ा में 32.60, टिहरी में 35.29, गढ़वाल - में 36.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 7 बजे से ही लोग वोट देने के लिए कतार में लगने लगे। जैसे जैसे समय बढ़ता गया लोगों का उत्साह बढ़ता चला गया। हालांकि दोपहर तक गर्मी होने की वजह से थोड़ा भीड़ कम नजर आ रही है। जो कि अब दोपहर बाद शाम तक बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।

प्रदेश में 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव में 11 बजे तक 23.5% मतदान हुआ था। 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत रहा। टिहरी में 23.23%, गढ़वाल में 24.43%, अल्मोड़ा में 22.21% ,नैनीताल में 26.46% , हरिद्वार में 26.47% रहा। इस तरह से नैनीताल सीट पर सुबह से लोगो में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

उत्तराखंड की बात करें तो पांच लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। हर वर्ग के लोग सुबह से ही वोटिंग को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में वोट दिया। इसके साथ ही राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, देहरादून में मतदान किया।

देहरादून की जिला निर्वाचन ​अधिकारी डीएम सोनिका ने राजपुर रोड पर अपने बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने डिफेंस कॉलोनी देहरादून में वोट दिया। इसके अलावा गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सुबह ही पौड़ी में मतदान किया। जबकि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+