उत्तराखंड लाइव अपडेट: हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई रावत रुझानों में पीछे

हरक सिंह की बहू अनुकृति गुंसाई रावत लैंसडाउन सीट से पीछे

देहरादून, 10 मार्च। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के ​परिणाम आज आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से सभी जगह मतगणना जारी है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, रुझान भी सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड में शुरूआती रुझानों में हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई रावत लैंसडाउन सीट से पीछे चल रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दलीप रावत से है। चुनाव से ठीक पहले हरक सिंह रावत ने भाजपा छोड़कर अपनी बहू के साथ कांग्रेस ज्वाइन की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने अनुकृति को लैंसडाउन से चुनाव में उतारा है।

Uttarakhand Khatima Constituency Election Result 2022 Live Uttarakhand Live Updates- Anukreethy Gunsai Rawat behind in trends

632 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर मतगणना जारी है। इस बार मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आ जाएगा। उत्तराखंड में इस बार 14 फरवरी को 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही नजर आ रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल भी कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले में नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ सीटों पर​ निर्दलीय भी बाजी पलट सकते हैं। इस तरह 10 मार्च को शाम 4 बजे तक सरकार बनने की पूरी तस्वीर साफ हो सकती है। पूरे देशभर की निगाहें जिन सीट पर लगी हुई है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा, पूर्व सीएम हरीश रावत की लालकुंआ, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की श्रीनगर सीट और अनुकृति गुंसाई रावत की लैंसडाउन सीट, हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत की हरिद्वार ग्रामीण सबसे वीआईपी सीट बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं, इस पर भी सभी की निगाहें लगी रहेंगी। इसके अलावा जिन सीटों के समीकरण सरकार बनाने में सबसे अहम नजर आ रहे हैं, उनमें से यमुनोत्री, केदारनाथ, टिहरी, देवप्रयाग,द्वाराहाट, बागेश्वर, रुद्रपुर, मंगलोर, काशीपुर, झबरेड़ा, लक्सर आदि सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश की सियासत में जिन बड़े चेहरों के लिए ये चुनाव खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, उनमें ​हरीश रावत, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, दिवाकर भट्ट, विशन सिंह चुफाल की इमेज दांव पर लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+