Uttarakhand News: सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का मौका, कितनी सैलरी क्या योग्यता जानिए कौन कर सकता है आवेदन
Uttarakhand job News: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री ने 9 नवंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिसको देखते हुए पौड़ी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलेवार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्राइमरी के 2,100 पद खाली पड़े हैं, जिसके तहत 1,649 पदों पर ही भर्ती शुरू हो पाई है। 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट में लंबित है। इन पदों को छोड़कर बाकी 1,649 खाली पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए निदेशक प्राथमिक शिक्षा को निर्देश दे दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आरटीई के साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नियमों का पालन करते हुए भर्ती करें। जिला स्तर पर रिक्त पदों को छात्रों की संख्या को ही आधार बनाया गया है। वर्तमान में प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के करीब 2,100 पद खाली हैं, जिनमें से करीब 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से ही हाईकोर्ट में लंबित है।
राज्य सरकार का कहना है कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पिछले दो सालों से प्राथमिक शिक्षकों की लगातार भर्ती की जा रही है। जिसके तहत 3,000 से ज्यादा खाली पदों को भरा जा चुका है। जबकि, कुछ अभ्यर्थियों की ओर से एनआईओएस डीएलएड को शामिल करने को लेकर हाईकोर्ट में चले जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया बाधित हो गई थी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राज्य कैबिनेट ने बेसिक शिक्षक सेवा नियमावली में जरूरी संशोधन किया गया। जिसके तहत साल 2017 से 2019 एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने के साथ ही सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के पदों को नियमावली में शामिल कर लिया है, जिससे प्राथमिक शिक्षक आगामी भर्ती में इन अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की इस भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती हो सकेगी।
- आयु सीमा- 21 से 42 वर्ष
- आयु की गणना- 1 जुलाई 2025 से, राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट
- योग्यता- ग्रेजुएशन, डीएलएड, यूटीईटी पास
- वेतनमान-35400 से 112400












Click it and Unblock the Notifications