Uttarakhand News: नर्सिंग अधिकारियों व दंत चिकित्सकों की होगी भर्ती, जानिए कब से, कैसे करें आवेदन
Uttarakhand job News उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो गई है। ऑनलाइन आवेदन दो से 22 दिसंबर तक किए जाएंगे। सीधी भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारी के लिए 63 पद निर्धारित हैं। सीधी भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारी के लिए 63 पद निर्धारित हैं।
इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक के लिए 31 पद, नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिप्लोमाधारक पांच व नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिग्रीधारक के लिए चार पद हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में 103 नर्सिंग अधिकारियों व 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चयन बोर्ड ने खाली पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। ऑनलाइन आवेदन दो से 22 दिसंबर तक किए जाएंगे। दंत चिकित्सकों के 30 बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसमें अनारक्षित वर्ग के चार, अनुसूचित जाति 14, अनुसूचित जनजाति तीन व अन्य पिछड़ा वर्ग नौ पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन से 23 दिसंबर तक कर सकते हैं।
नर्सिंग अधिकारियों के जिन 103 पदों पर भर्ती होनी है, उसके लिए आरक्षण भी निर्धारित किए गए हैं। जिसके तहत, 28 पदों को अनुसूचित जाति, 2 पद अनुसूचित जनजाति, 14 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 49 पदों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।
ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, नर्सिंग अधिकारी पद के लिए वेतनमान 44 हजार 900- 1 लाख 42 हजार 400 (लेवल 7) तय है।
इसके साथ ही, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत डेंटल हाइजीनिस्ट के खाली 30 बैकलॉग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विभाग ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया था। जिसके क्रम में चयन बोर्ड ने आज यानी 19 नवंबर को भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है।
जारी विज्ञापन के अनुसार, डेंटल हाइजिनिस्ट के 30 पदों में से 4 पद अनारक्षित, 14 पद अनुसूचित जाति, 3 पद अनुसूचित जनजाति और 9 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में अभ्यर्थी, चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 दिसंबर से 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. हालांकि, डेंटल हाइजिनिस्ट पद के लिए वेतनमान 9300- 34,800 (ग्रेड पे- 4200) तय है।












Click it and Unblock the Notifications