श्रीनगर-लेह हाईवे पर हादसे में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

श्रीनगर-लेह हाईवे पर हादसे में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

चमोली, 01 मई: श्रीनगर लेह हाइवे पर हुए एक्सीडेंट में उत्तराखंड का लाल भाग सिंह अपना कर्तव्य निभाता हुआ वीर गति को प्राप्त हो गया। भाग सिंह के वीर गति को प्राप्त होने की खबर जैसे ही उसके घर चमोली पहुंची तो परिवार सहित पूरा गांव शोक में डूब गया। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग सिंह की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।

Uttarakhand jawan martyred in accident on Srinagar-Leh highway

भाग सिंह नौवीं गढ़वाल राइफल में तैनात था और चमोली जिले के ग्राम कांडे तहसील थराली का रहने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को श्रीनगर-लेह हाईवे पर भाग सिंह अपना कर्तव्य निभाते हुए सड़के हादसे में वीर गति को प्राप्त हो गया। उनके बलिदानी होने की सूचना के बाद से गांव में शोक व्‍याप्‍त है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि उत्तराखंड के वीर सपूत जवान भाग सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान बलिदानी होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राष्ट्र रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी को शत-शत नमन। जय हिंद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+