Uttarakhand: चारधाम यात्रा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा, मंत्री सतपाल महाराज ने जताई खुशी

Uttarakhand: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण कर रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पूर्व ही यात्रा मार्गों पर जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों की बुकिंग में लगातार इजाफा हो रहा है।

cg news
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की इसको देखते हुए संभावना है कि इस बार भी चारधाम यात्रा बीते साल के 56.31 लाख श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड तोड़ेगी। मंत्री सतपाल महाराज ने बताया, चारधाम यात्रा से पहले यात्रा मार्गों पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में 22 फरवरी 2024 से अब तक आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग को चुकी है। इस आंकड़े में लगातार वृद्धि हो रही है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया। अभी तक 14.89 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है। इसमें गंगोत्री धाम के लिए 27,3691, यमुनोत्री 2,49,864, केदारनाथ 5,12,976, बदरीनाथ 4,29,949 और हेमकुंड साहिब के लिए 22,961 पंजीकरण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में स्थापित किया गया है, जो पूरे यात्राकाल के दरमियान संचालित रहेगा।

यह भी पढ़े उत्तराखंड: सख्त नकल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित, बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+