उत्तराखंड: सख्त नकल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित, बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में तेज गति के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता के साथ कर रही है। सख्त नकल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग्य प्रतियोगियों को उनकी मेहनत का सुखद परिणाम मिल रहा है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगला प्रधानमंत्री मिलेगा। धामी सरकार ने दावा किया है कि हम सभी पांचों सीट पर चुनाव जीत रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक प्रतीकों की आड़ में चल रहे अतिक्रमण पर की सख्त कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications