कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रशासन ने शराब और मीट की दुकान को लेकर जारी किया आदेश, ये उठाया कदम
हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें बंद रहेंगी
देहरादून, 19 जुलाई। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें बंद रहेंगी। जबकि जहां जहां कांवड़ियें निकलेंगे शराब की दुकानों को कवर किया जाएगा। हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसपी सिटी ने ये जानकारी दी है। प्रशासन को इस बार 4 करोड़ से ज्यादा कांवड़िये आने की उम्मीद है।

14 से 27 जुलाई तक है यात्रा
बीते 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। जो कि 27 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान पूरा हरिद्वार भोले के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए हरिद्वार में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है जबकि शराब की दुकानों को बाहर से कवर किया जाएगा। हरिद्वार के जिलाधिकारी शंकर पांडे ने कहा कि जिन शराब की दुकानों का गेट सड़क की तरफ खुलता है उन्हें दूसरी तरफ से खोला जाएगा। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद रखा जाएगा।
एक मीट दुकान की तस्वीर सामने आई
हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की सभी दुकानों को कवर किया जाएगा जबकि मीट की दुकानें बंद रखी जाएंगी। हमारी फोर्स यह सुनिश्चित करेगे कि आदेश का उल्लंघन न होने पाए। यह कांवड़ यात्रा जारी रहने तक लागू रहेगा। एक मीट दुकान बोबी चिकन पैलेस की भी तस्वीर सामने आई है। मीट की दुकानें बंद हैं और दुकान के ऊपर नोटिस चिपका कर ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि उनकी दुकान 27 जुलाई तक बंद है। उन्होंने बताया है कि उनकी दुकान 14 जुलाई से 27 जुलाई तक के लिए बंद है।












Click it and Unblock the Notifications