उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की आशंका, सभी 13 जिलों में भेजा गया अलर्ट

देहरादून, 19 जुलाई: देशभर में मानसून के सक्रिय होने के बाद झमाझम बारिश का दौर जारी है। ऐसे में यह भारी बारिश कई राज्यों में आफत भी बनकर बरस रही है। एक तरफ जहां आसमान की तरफ आंखें गढ़ाए बैठे लोगों के लिए यह बरसात राहत बरसा रही है, तो दूसरी तरह आफत भी साबित हुई हैं। महाराष्ट्र में जहां मूसलाधार बारिश से हुए हादसों में 21 लोगों की जान चली गई तो उत्तराखंड में भी बादल फटने से 3 लोगों की मौत और 4 लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई हैं, जिसके बाद अब उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है।

देवभूमि के सभी 13 जिलों में अलर्ट

देवभूमि के सभी 13 जिलों में अलर्ट

वहीं बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते उत्तराखंड सरकार भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। सरकार ने बारिश की आशंका को देखते हुए सभी 13 जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले एक हफ्ते तक उत्तर भारत के राज्य जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में जबरदस्त भारी बारिश के संकेत दिए हैं।

Recommended Video

    Uttarakhand Cloudburst: Uttarkashi में बादल फटने से आई आफत 3 लोगों की मौत, 4 लापता | वनइंडिया हिंदी
    उत्तरकाशी और टिहरी में बादल फटने से तबाही

    उत्तरकाशी और टिहरी में बादल फटने से तबाही

    वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मांडो गांव में रविवार रात को बादल फटने की घटना सामने आई, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोगों के पानी में बहने की भी खबर हैं। वहीं उसके बाद आज सोमवार को टिहरी में भी बादल फटने से तबाही मच गई। टिहरी गढ़वाल के भीलान्गना में बादल फटने से करीब आधा दर्जन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया।

    उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

    उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

    वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने कई जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून के साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। स्थानीय मौसम के मुताबिक प्रदेश के मौसम में फिलहाल कोई परिवर्तन होता नहीं दिखाई दे रहा है। प्रदेश में रविवार और सोमवार को जमकर बारिश का दौर देखने को मिला। ऐसे में अब भारी बारिश की आशंका के चलते सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+