अशासकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को उत्तराखंड सरकार ने दी एरियर की सौगात

अशासकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को उत्तराखंड सरकार ने दी एरियर की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अशासकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को एरियर देने का ऐलान किया है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने सातवें वेतनमान के एरियर की दो वर्ष की धनराशि के भुगतान के लिए 27.41 करोड़ की धनराशि जारी की है।

uttarakhand, education, teacher, उत्तराखंड, arrear to private degree college teachers

उच्च शिक्षा अपर सचिव एमएम सेमवाल ने उक्त संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक को आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक शिक्षकों को एक जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2018 तक सातवें वेतनमान का एरियर दिया जाएगा। शासन के इस आदेश से 19 कॉलेजों के पांच हजार से ज्यादा शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एरियर मिलेगा।

सहायता प्राप्त अशासकीय डिग्री कालेजों के शिक्षक काफी समय से एरियर की मांग कर रहे थे। शिक्षक संगठनों का कहना था कि शिक्षकों के वेतन में लेटलतीफी से काफी दिक्कत हो रही है। प्रदेश में नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आने के बाद अब अशासकीय डिग्री कालेजों के शिक्षकों के सातवें वेतनमान का एरियर देने की राह खुली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+