Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड में मेटेरनल डेथ की सूचना देने वालों को मिलेगी 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि

देहरादून। उत्तराखंड में नए नेतृत्व की सरकार ने प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने सामुदायिक स्तर पर मातृ मृत्यु यानी गर्भावस्था या प्रसव के 42 दिनों के भीतर महिला की मृत्यु होने की सबसे पहले सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। सूचना देने वालों में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ-साथ कोई भी आम इंसान हो सकता है।

Pregnancy

उत्तराखंड में इस बार स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत तकरीबन 700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह पिछले साल की तुलना में 200 करोड़ रुपए अधिक है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मातृत्व स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 54 डिलीवरी प्वाइंट एवं 29 फर्स्‍ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) को सुदृढ़ किया जाएगा। पांच नई एफआरयू हरिद्वार, उत्तरकाशी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिलों के लिए स्वीकृत की गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+