Uttarakhand Glacier Burst: तपोवन में एक और शव बरामद, अब तक 68 शव हो चुके हैं बरामद
Uttarakhand Glacier Burst: चमोली। उत्तराखंड के चमोली स्थित रैंणी और तपोवन क्षेत्र में शवों की खोजबीन जारी है। एनडीआरएफ, डीआरएफ, सेना, बीआरओ के जवानों की ओर से राहत व बचाव का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रविवार को एक और शव बरामद किया गया है। इससे पहले शनिवार को पांच शव बरामद किए गए थे। अभी तक कुल 68 शवों को बरामद किया जा चुका है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को तपोवन में सुरंग से एक और शव मिला है। अब तक कुछ 68 शव मिल चुके हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चमोली के तपोवन से 68 शवों के अलावा 28 बॉडी पार्ट्स भी बरामद हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें, 136 लोग अभी भी लापता हैं।
Recommended Video

शनिवार को मिले थे चार शव
बता दें, तपोवन में शनिवार को पांच शव मिले थे, जिनमें से चार शवों की शिनाख्त हो गई है। इसमें अमृत कुमार पुत्र कैलाश निवासी झारखंड, जीवन सिंह पुत्र जवाहर सिंह पंजिया निवासी कालसी देहरादून, ज्योतिष बाकला पुत्र मनोज निवासी झारखंड, मुन्ना कुमार पुत्र विदेश्वरी सिंह निवासी बिहार, जलाल पुत्र इत्यार्क अली निवासी लखीमपुर खीरी शामिल हैं। ऋषिगंगा जलागम क्षेत्र में बनी झील के निरीक्षण के लिए वैज्ञानिकों और एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय दल ग्राउंड जीरो पर मौजूद है। जिलाधिकारी ने बताया कि टीम के साथ सेटेलाइट फोन से संपर्क होने पर प्राथमिक अपडेट लिया जाएगा। झील स्थल पर निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट टीम बाद में शासन को सौंपी जाएगी।
अब तक 68 शव हो चुके हैं बरामद
चमोली जिले में आपदा के बाद से ही प्रभावित क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे और लापता लोगों की खोजबीज जारी है। अब तक कुल 68 शव मिल चुके हैं। वहीं, आपदा में 136 लोग अभी भी लापता हैं। तपोवन सुरंग में लगातार पानी का रिसाव होने से मलबा हटाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। पानी के रिसाव के लिए दो पंप मशीनें लगाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications