Uttarakhand news: जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में हो गया खेला, कहां किसका कब्जा, नैनीताल में फंसा मामला
Uttarakhand news: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की आखिरी चरण की प्रक्रिया भी सम्पन्न हो गई। नैनीताल को छोड़कर 11 जिलों में परिणाम सामने आ गए हैं। 10 सीटों पर भाजपा और एक सीट देहरादून पर कांग्रेस का कब्जा रहा। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही घोषित होगा।
उत्तराखंड में गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न हो गए। भाजपा ने 12 जिलों में से 10 जिले जिसमें टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर सीट पर कब्जा किया।

इसमें 5 जिलों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। कांग्रेस मात्र एक सीट देहरादून को जीतने में कामयाब रही।इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के पदों को लिए मतदान हुए और मतगणना के बाद विजेता भी घोषित किए गए।
5 जिलों में निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित होने के बाद गुरुवार को हरिद्वार छोड़ 7 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। जिसमें 5 जिलों में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। एक सीट पर कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी विजयी घोषित हुआ।
नैनीताल जिले में चुनाव के दौरान हुए हंगामे के कारण मामला नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचा। जहां हाईकोर्ट ने 18 अगस्त को दोबारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। देहरादून में कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह और पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कांग्रेसियों के लगातार मॉनिटरिंग की वजह से कांग्रेस के कब्जे में चली गई।
कांग्रेस ने देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर पहले से ही सटीक रणनीति के तहत सियासी पारी खेली। जिसमें कांग्रेस कामयाब रही। प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक ने उपाध्यक्ष सीट पर चुनाव जीता। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के सुबह मतदान शुरू हुआ. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके वोटरों (जिला पंचायत सदस्यों) का अपहरण कर लिया है। भाजपा ने भी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कांग्रेस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंची। जहां हाईकोर्ट ने 18 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए।
- देहरादून से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुखविंदर कौर जीती
भाजपा के जिला पंचायतों के 10 सीटों पर जीते
- चमोली में दौलत सिंह बिष्ट
- पौड़ी गढ़वाल में रचना बुटोला
- अल्मोड़ा में हेमा गैड़ा
- रुद्रप्रयाग में पूनम कठैत
- बागेश्वर में शोभा आर्य
निर्विरोध भाजपा के जीते
- टिहरी गढ़वाल में इशिता सजवाण
- उत्तरकाशी में रमेश चौहान
- चंपावत आनंत सिंह अधिकारी
- उधम सिंह नगर में अजय मौर्या
- पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद












Click it and Unblock the Notifications