Uttarakhand Lok sabha chunav Exit Poll Result 2024: क्या भाजपा को हो रहा नुकसान,4 जून को बनेगा ये रिकॉर्ड
Uttarakhand Exit Poll Result 2024 उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। अब तक जितने भी एग्जिट पोल की रिपोर्ट सामने आई हैं। उनमें सभी ने भाजपा को उत्तराखंड में क्लीन स्वीप होने का दावा किया है।
पांचों सीट भाजपा की झोली में जाती हुई नजर आ रही है। जो कि भाजपा के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है। News 24-Today's Chankaya ने पांच में से सिर्फ एक सीट घटने या बढ़ने का दावा किया है।

यानि भाजपा को एक सीट का नुकसान भी हो सकता है, ऐसे हुआ तो कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है। भाजपा 2014 और 2019 लगातार दो बार से पांचों सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए आ रही है। अगर इस बार भी क्लीन स्वीप हुआ तो भाजपा इतिहास बनाते हुए मिशन हैट्रिक का रिकॉर्ड बना सकती है।
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटें टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल यूएसनगर, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ हैं। टिहरी से भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह, कांग्रेस से जोत सिंह गुनसोला और निर्दलीय बॉबी पंवार के बीच मुकाबला माना जा रहा है। जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा के अनिल बलूनी का मुकाबला कांग्रेस के गणेश गोदियाल से है।
इस सीट पर कांग्रेस को अपनी जीत का भरोसा है। इसके अलावा हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के सामने कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। हरीश रावत हरिद्वार सीट से कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
नैनीताल यूएसनगर सीट से भाजपा के अजय भट्ट के सामने कांग्रेस के प्रकाश जोशी व अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट से भाजपा के अजय टम्टा के सामने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा फिर से आमने सामने हैं। जिस तरह से एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। वे एक तरफा भाजपा को क्लीन स्वीप दिखा रहे हैं।
हालांकि परिणाम 4 जून को आना है और भाजपा ने इस बार हर सीट पर पांच लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि जीत का अंतर किस पार्टी का कितना होगा।
उत्तराखंड पांच लोकसभा सीटें
CNN-News18
बीजेपी- 5
कांग्रेस- 0
News 24-Today's Chankaya
बीजेपी- 5 (± 1 सीट)
कांग्रेस- 0 (± 1 सीट)
times now etg
बीजेपी- 5
कांग्रेस- 0












Click it and Unblock the Notifications