उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा ने जारी किया 'दृष्टि पत्र', गरीबों को तीन सिलेंडर और भी बहुत कुछ
उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा ने जारी किया 'दृष्टि पत्र', गरीबों को तीन सिलेंडर और भी बहुत कुछ
देहरादून, 09 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मंगलवार 09 फरवरी को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को 'दृष्टि पत्र' नाम दिया है। घोषणा पत्र को जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत सीएम पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशांक भी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा का घोषणा पत्र 'दृष्टि पत्र' जारी करते हुए किसानों पर खास फोकस करने की बात कही है। कहा कि उत्तराखंड के हर ब्लॉक में मंडी की स्थापना की जाएगी। किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी। बताया कि कृषि भूमि सर्वेक्षण और बीमा में नई ड्रोन नीति लागू की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को ऋण भी आसानी से उपलब्ध करवाया जाएगा।
Recommended Video
वहीं, रमेश पोखरियाल ने कहा कि हम उत्तराखंड को 2025 तक देश का श्रेष्ठतम राज्य बनाना चाहते हैं। सुरक्षित देवभूमि चाहते हैं, भूमि पर अवैध कब्जे के कारण जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है, हम इसके लिए कानून लाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 6 हज़ार केंद्र और 6 हज़ार राज्य सरकार देगी। यानी किसानों के खाते में 12 हज़ार जाएगा।
कहा कि हरिद्वार को योग की राजधानी बनाने का हमारा मिशन है। गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की योजना है। गरीब घरों को साल में 3 सिलेंडर निशुल्क दिए जाएंगे। इसके अलावा बीपीएल परिवार की महिलाओं को 2000 प्रतिमाह, गरीब बच्चों को 1 हज़ार प्रति माह दिया जाएगा।









Click it and Unblock the Notifications