उत्तराखंड के Pithoragarh में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर सेक्ल पर 3.8 मापी गई तीव्रता

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड मापी गई है।

earthquake today in uttarakhand

earthquake today in uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में रविवार 22 जनवरी की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड मापी गई है। वहीं, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 23 किलोमीटर नॉर्थ वेस्ट था।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई 10 किमी थी। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, इस भूकंप ने लोगों को काफी डरा दिया है। क्योंकि, जोशीमठ में पिछले दिनों से जारी जमीन दरकने की घटनाओं के बीच अब उत्तराखंड के लोग पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं।

दरअसल, जोशीमठ त्रासदी के बाद उत्तराखंड के कई हिस्सों में भयानक तस्वीरें सामने आई थीं। जोशीमठ ही नहीं उत्तराखंड में अलग-अलग हिस्सों में दरारें देखने को मिली रही थी।

Recommended Video

      Joshimath Sinking Crisis: सालों से जोशीमठ में हो रहा Subsidence, जानें नया खुलासा । वनइंडिया हिंदी

      उत्‍तरकाशी में महसूस हुए था भूकंप
      विगत 12 जनवरी को उत्‍तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी। वहीं, 18 दिसंबर माह में भी उत्‍तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+