Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कांपी धरती, 3.5 मापी गई तीव्रता, घरों से निकले लोग

Uttarakhand Earthquake Today: उत्तराखंड के उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार 24 जनवरी की सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूंकप के झटकों से धरती हिल गई और लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। तो वहीं, भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे।

वहीं, भूकंप के दो झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति का आकलन करने के लिए विभिन्न तहसीलों से सक्रिय रूप से डेटा एकत्र कर रहा है। बता दें कि पहला झटका सुबह करीब 7:42 बजे दर्ज किया गया।

Uttarakhand Earthquake

पहले झटके के बाद वरुणावत पर्वत के भूस्खलन क्षेत्र से मलबा और पत्थर भी गिरने लगे, जिससे लोग खौफजदा हो गए है। वहीं, दूसरा झटका सुबह 8:19 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई। ऐसा बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था।

डीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
इस बीच, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के प्रभाव का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया है। अभी तक जिले के किसी भी हिस्से में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारी सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं।

सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील
वहीं, स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। भूकंप के झटके उत्तरकाशी, जोशियाड़ा, ज्ञानसू समेत भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, पुरोला व मोरी समेत आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। ऐसा बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के उत्तर पूर्व दिशा में 20 किमी दूर था।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड की 100 निकाय सीटों पर मतदान शुरू,वोटिंग के लिए साथ ले जाएं ये दस्तावेज, खास हैं इंतजाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+