Uttarakhand weather: फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानिए कहां-कहां

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेशभर में ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

रविवार 5 अैक्टूबर से प्रदेश भर में मौसम बदल सकता है, जो कि फिलहाल 7 अक्टूबर तक ऐसा ही रह सकता है। खासकर पहाड़ी जिलों में बारिश से ठंड का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा देहरादून में भी बारिश से मौसम बदल सकता है।

Uttarakhand dehradun weather will change again heavy rain snowfall alert districts know where

बता दें कि बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। दशहरे पर हुई बारिश ने मौसम में थोड़ा ठंडक ला दी है। जिससे सुबह शाम हल्की ठंड पड़ रही है। देहरादून में भी उमस और गर्मी का असर कम हो गया है। दशहरे के बाद से हवाएं चलने लगी हैं। आने वाले दिनों में बारिश से मौसम में बदलाव होना तय है।

पुर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है, मैदानी जिलों में बेहद हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 5 अक्टूबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर दिखाई देगा। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून जिले में कुछ जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

साथ ही 5 अक्टूबर को आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है। 6 और 7 अक्टूबर को भी इसी तरह प्रदेश भर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि ऊंचाई वाले स्थान पर खास तौर पर 4000 मीटर या इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

6 अक्टूबर के लिए देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि कुछ जगह में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलेगी। 6 और 7 अक्टूबर को एहतियात बरतने को कहा गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने पुर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 5 अक्टूबर की रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश जनपदो मे भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+