देवभूमि को ब्रांड एंबेसडर Akshay Kumar से मिला धोखा, जानिए 'कठपुतली' के अर्जन सेठी से क्यों नाराज हैं लोग ?
अक्षय कुमार फिल्म कठपुतली की शूटिंग मसूरी और देहरादून में
देहरादून, 5 अगस्त। ओटीटी पर रिलीज की गई कठपुतली फिल्म से उत्तराखंड के लोगों को निराशा हाथ लगी है। इस फिल्म की शूटिंग मसूरी और देहरादून में शूट किया गया था। लेकिन फिल्म में कहीं भी मसूरी और देहरादून के लोकेशन का जिक्र ही नहीं, इन सभी लोकेशन को हिमाचल प्रदेश के कसौली में होना बताया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर नाराजगी दर्ज करा रहे हैं। बता दें कि मूवी के हीरो अक्षय कुमार को शूटिंग के दौरान ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रांड एंबेसडर बनाया था। बावजूद इसके फिल्म में उत्तराखंड का नाम न होने से फिल्म जगत को पंसद करने वाले लोग नाराज हैं।

फिल्म कठपुतली लांच, शूटिंग देहरादून और मसूरी में
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली लांच हो चुकी है। अक्षय कुमार की नई फिल्म कठपुतली भी एक ऐसे ही साइकोपैथ सीरियल किलर की कहानी है। जो कि ओटीटी पर काफी पसंद की जा रही है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में करीब 20 दिन देहरादून और मसूरी में हुई है। जिसमें मसूरी की वादियां, सड़कें, बाजार दिखाएं गए हैं, इसके साथ ही देहरादून में भी फिल्म के कुछ दृश्य दर्शाये गए हैं। इतना ही नहीं फिल्म में जो ऑटो दिखाए गए हैं, उसमें देहरादून का नंबर भी दिख रहा है। बावजूद इसके फिल्म में मसूरी, देहरादून या उत्तराखंड का जिक्र नहीं है। जिससे सोशल मीडिया में इसको लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां बड़े पर्दे पर काफी पसंद की जाती
बॉलीवुड के लिए उत्तराखंड हमेशा से ही डेस्टिनेशन के रूप में पसंद किया जाता रहा है। यहां की खूबसूरत वादियां और जगह बड़े पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। इसके लिए राज्य सरकार नई फिल्म नीति पर काम कर रही है। जिससे पर्यटन और रोजगार का लाभ यहां के लोगों को मिल सके। इसके लिए सरकार भी कई तरह के प्रयास कर प्रदेश की ब्रांडिग कर रही हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया
बीते दिनों अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली की उत्तराखंड में शूटिंग हुई। शूटिंग के दौरान ही अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। धामी ने उन्हें प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। सीएम ने उन्हें पहाड़ी टोपी पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया था। साल 2017 में उत्तराखंड के स्वच्छता अभियान के लिए भी अक्षय कुमार को नामित किया गया था।इससे उम्मीद थी कि अक्षय कुमार उत्तराखंड की ब्रांडिंग करेंगे, जिससे उत्तराखंड का फायदा होगा। होगी। लेकिन अक्षय कुमार की ही फिल्म में उत्तराखंड की शूटिंग होने के बावजूद भी हिमाचल की ब्रांडिग की गई।

डेस्टिनेशन पर लगातार फिल्में, वेब सीरीज़, टीवी सीरियलों की शूटिंग
पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड सबकी पहली पंसद रही है। यहां की लोकेशन और सुदंर नजारे लोगों को खासा आकर्षित करते हैं। मसूरी, ऋषिकेश, टिहरी से लेकर पहाड़ों में कई इस तरह के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर लगातार फिल्में, वेब सीरीज़, टीवी सीरियलों की शूटिंग होती रहती है।

फिल्म मेकरों की उत्तराखंड पहली पसंद, कई फिल्में बन चुकी
बेहतरीन लोकेशन के लिहाज़ से फिल्म मेकरों की उत्तराखंड पहली पसंद बनता जा रहा है। पिछले सालों में इन लोकेशन पर कई फिल्में बन चुकी हैं। जिस कारण राज्य सरकार इस सेक्टर पर अब फोकस कर रहे है। उत्तराखंड में अब तक बंटी और बबली, केदारनाथ, बद्रीनाथ, स्टूडेंट ऑफ द इयर, पान सिंह तोमर, बत्ती गुल मीटर चालू, बाटला हाउस, शिवाय आदि कई फिल्में शूटिंग हो चुकी हैं।

राज्य सरकार फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पहल करने में जुटे
राज्य सरकार लगातार फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पहल करने में जुटे हैं। इसके लिए उत्तराखंड में एक फिल्म सिटी और फिल्म ट्रेनिंग संस्थान बनाने पर फोकस कर रहे हैं। उत्तराखंड के अधिकारी राज्य में फिल्म इंडस्ट्री के संबंध में इन्फ्रास्ट्रक्चर, फिल्म प्रोडक्शन और शूटिंग की बुनियादी सुविधाओं आदि के बारे में एक एक्शन प्लान तैयार करने में जुटी है। प्लान में लोकल फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए विचार करने को भी कहा गया। साथ ही पहाड़ी और बॉर्डर इलाकों में मोबाइल थिएटर के लिए सब्सिडी देने के बारे में योजना बनाने की बात की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications