कॉलेज-यूनिवर्सिटी को उत्तराखंड में 15 दिसंबर से फिर खोलने की तैयारी, करना होगा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन

देहरादून। 15 दिसंबर से उत्तराखंड के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटियों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो सकेगी। हालांकि, सभी छात्रों को कक्षाओं में आने से पूर्व आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने और माता-पिता से अनुमति पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। बता दें कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोले जाने की अनुमति कैबिनेट की बैठक में मिली है।

Uttarakhand: Colleges are set to re-open in the state from 15 Dec

कैबिनेट से कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी एसओपी जारी कर दी है। प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन की ओर से जारी एसओपी के अनुसार अब भी प्राथमिकता ऑनलाइन पढ़ाई को ही प्रदान की जाएगी। फिर भी प्रेक्टिकल की अनिवार्यता को देखते हुए, यूजी और पीजी में प्रथम सेमेस्टर और फाइनल सेमेस्टर के छात्र 15 दिसंबर से स्वेच्छा से कॉलेज आ सकेंगे। हालांकि इसके लिए अभिभावकों को कॉलेज खुलने से पहले अपनी लिखित सहमति कॉलेज के पास जमा करनी होगी।

थ्योरी की चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
एसओपी के मुताबिक, प्रेक्टिकल के लिए छात्र कॉलेज और यूनिवर्सिटी आ सकेगे। लेकिन थ्योरी वाली कक्षाएं अब भी ऑनलाइन चलेंगी। प्रथम और फाइनल सेमेस्टर में प्रयोग सफल होने के बाद ही दूसरी कक्षाओं के प्रेक्टिकल संचालित हो सकेंगे। जरूरत पड़ने पर कॉलेज वर्चुअल प्रेक्टिकल लैब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सभी कॉलेजों में लागू होगी एसओपी
उक्त आदेश राज्य के सभी सरकारी और निजी डिग्री कॉलेजों के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल, पैरा मेडिकल कॉलेजों पर भी लागू होगा। हालांकि मेडिकल,पैरा मेडिकल कॉलेज के लिए एसओपी अलग से जारी होंगी।

गेट पर होगी सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था
यूनिवर्सिटियों को खोलने के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। कॉलेज एवं यूनिवर्सिटियों को खोले जाने से पहले उन्हें सैनिटाइज किया जाना होगा। गेट पर ही सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग और प्राथमिक उपचार की सुविधा रहेगी। हर छात्र और कर्मचारी को मास्क पहनकर आना अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+