उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ

देहरादून। तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभाल ली है। तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को अपने मंत्रीमंडल का विस्तार करने वाले हैं। जिसमें 11 मंत्री शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि मंत्रियों का नाम तय करने के लिए सीधे बीजेपी हाईकमान चर्चाओं में शामिल है। उन सभी लोगों के नामों पर भी विचार चल रहा है जो त्रिवेंद्र कैबिनेट में अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन कुछ का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।

 Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat may expand cabinet on Friday

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कैबिनेट में गढ़वाल से चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग का प्रतिनिधित्व नहीं है। क्षेत्रीय संतुलन रखने के लिए तीरथ सिंह रावत अपने इलाके को तरजीह दे सकते हैं।चमोली से बदरीनाथ के विधायक और तीरथ रावत के करीबी महेंद्र भट्ट को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। मुन्ना सिंह चौहान, हरबंस कपूर, गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल का नाम भी चल रहे हैं।

इसके अलावा सोमेश्वर से रेखा आर्या, बाजपुर से यशपाल आर्य, गदरपुर से अरविंद पांडेय, काशीपुर से वरिष्ठ विधायक हरभजन सिंह चीमा और खटीमा से वरिष्ठ विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम भी कैबिनेट के दावेदारों में शामिल हैं। जेपी इस बार चुनावी साल को देखते हुए पूरे 11 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करेगी। जबकि पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में बीजेपी ने 9 लोगों को मंत्री बनाया था।

तीरथ सिंह रावत के सामने दूसरी बड़ी चुनौती गढवाल और कुमांउ के बीच क्षेत्रीय संतुलन बनाने की होगी। कुमांउ से बागेश्वर, पिथौरागढ और चंपावत के भाजपा विधायक पिछले मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज थे और अब इनकी नाराजगी दूर करना भी एक बड़ी चुनौती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+