बांसुरी स्वराज के समर्थन में नई दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, कहा- PM मोदी ने देश को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाया

Uttarakhand News: नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे। यहां सीएम धामी ने बांसुरी स्वारज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

नई दिल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली का दिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और 25 मई का इंतजार कर रहा है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि 10 वर्षों में पीएम मोदी देश को विकास की बुलंदियों पर ले गए हैं। आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

इतना ही नहीं, सीएम धामी ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। आज बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में अपने उद्योग लगाना चाहती है। उत्तराखंड में भी कई लोग निवेश करना चाहते हैं। हमने उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां बनाई हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही गरीब कल्याण की कई योजनाएं चल रही हैं। आज उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, मुफ्त राशन योजना, जल जीवन योजना, लखपति दीदी योजना, ड्रोन योजना ने लोगों के जीवन को आसान बनाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में यूसीसी का कानून लागू करने का संकल्प लिया है और यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड से निकली इस कानून की गंगोत्री पूरे देश को लाभ पहुंचाएगी। यूसीसी सभी वर्गों के लोगों के लिए समान कानून है। कहा कि एक ओर विकसित भारत के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री जी निरंतर कार्य कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन के लोग हैं। आम आदमी पार्टी ने आज भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। कहा कि आम आदमी पार्टी ने आम आदमी की कमाई पर झाड़ू फेरने का काम किया है। शराब घोटाले मामले में आज आप के कई नेता जेल में है। मुख्यमंत्री कार्यालय में महिला सांसद के साथ मारपीट होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+