उत्तराखंड सीएम धामी पहुंचे रांची, भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की नामांकन रैली में लिया हिस्सा
Uttarakhand CM: गुरुवार को झारखंड की रांची और कोडरमा लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भर दिया। रांची सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की नामांकन रैली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के समेत एनडीए गठबंधन में शामिल कई अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड और झारखंड दोनों एक राज्य साथ राज्य बने थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्पों की बदौलत यह संभव हुआ था। धामी ने कहा कि इन दोनों राज्यों का विकास भी बीजेपी की सरकारों की बदौलत ही संभव है।

धामी ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में 70 वर्षों तक राज किया, लेकिन उसने आदिवासियों और वंचितों की सुध तक नहीं ली,वही दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी ने आदिवासी, वंचित और महिला, हर समाज को न्याय दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना काल में हर व्यक्ति के लिए मां-पिता की तरह चिंता की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके कई बड़े नेता घोटालों और मनी लॉड्रिंग में जेल में बंद हैं। झारखंड में कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के घर आयकर छापों में भ्रष्टाचार के 300 करोड़ निकले थे। धामी ने दावा किया कि रांची से बीजेपी के संजय सेठ भी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और पूरे भारत में एनडीए गठबंधन 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का विपक्ष प्रहार, कहा- सैम पित्रोदा के मुताबिक चलती है कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications