उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का विपक्ष प्रहार, कहा- सैम पित्रोदा के मुताबिक चलती है कांग्रेस
Uttarakhand: भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ सीट से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी लखनऊ पहुंचे,जिन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 'कांग्रेस ने हमेशा धार्मिक आधार पर आरक्षण की पैरवी की है. कांग्रेस ने एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण एक वर्ग विशेष को देने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि हमारी सरकार आएगी तो वह सब करेंगे, जो मुस्लिम लीग कहती है, या मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड चाहता है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर भी कांग्रेस को जमकर घेरा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैम पित्रोदा के कहने पर चलती है। राजपूत समाज हमेशा से स्वाभिमानी रहा है। प्रधानमंत्री मोदी वही कर रहे हैं, जो राजपूत लोग सोचते थे, उन्हीं कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
ज्ञात हो कि लखनऊ सीट से समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को प्रत्याशी बनाया है। रविदास मेहरोत्रा लखनऊ मध्य सीट से एमएलए हैं,तो वहीं बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट से मोहम्मद सरवर मलिक को टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। लखनऊ सीट देश की हॉट सीटों में से एक है. इस सीट पर 20 मई को मतदान होगा।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड के सीएम धामी पहुंचे लखनऊ, गृहमंत्री राजनाथ के नामांकन में हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications