उत्तराखंड: श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाएं, सीएम धामी ने की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले और पूरे देश में संचालित धार्मिक स्थलों के स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत हमारी सरकार द्वारा प्रदेश भर में जन सहभागिता से सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया
इसी क्रम में विकास खंड ताड़ीखेत के ग्राम पंचायत मल्लाबिषुवा में गनियाधोली के दुर्गा मन्दिर, गोल्ज्यू मंदिर (घोड़ाखाल), कटारमल सूर्य मंदिर समेत अन्य जिलों में स्वच्छता कार्यक्रम व कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सभी धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें
सीएम धामी ने कहा कि आइए हम सभी मिलकर प्रभु श्रीराम के स्वागत में प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: CM धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाने के दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications