Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, रुद्रपुर में आयोजित नामांकन रैली में होंगे शामिल

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। मंगलवार की शाम उन्होंने हल्द्वानी पहुंचकर भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत के घर में उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी आज रात्रि विश्राम अमरदीप होटल में करेंगे। वह कल 27 मार्च को अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होने रुद्रपुर जाएंगे।

uttarkhand news jpg

मंगलवार शाम रामपुर रोड स्थित एक होटल में सीएम धामी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके 27 मार्च को रुद्रपुर में होने वाले पार्टी प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारी में पूरे समर्पण के साथ जुटने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

धामी ने कहा कि भारतीय जनता आरती विकास के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। मैं स्वयं नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेने बुधवार को रुद्रपुर जाऊंगा। धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुटकर रिकॉर्ड सफलता दिलाएं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन सिंह बर्गली आदि मौजूद थे। इसके अलावा सीएम धामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू की मौजूदगी में चतुर बोरा को फूल माला पहनाकर भाजपा में वापसी कराई।

यह भी पढ़ें Holi 2024:सीएम धामी का खास अंदाज,वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरके,दिव्यांग जनों के साथ फूलों- रंगों से खेली होली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+