Holi 2024:सीएम धामी का खास अंदाज,वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरके,दिव्यांग जनों के साथ फूलों- रंगों से खेली होली

उत्तराखंड में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी होली को खास अंदाज में मनाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां सीएम आवास में धामी संस्कृति रीति रिवाज के साथ वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरकते हुए नजर आए, वहीं भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सीएम धामी ने दिव्यांग जनों के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी।

Holi 2024 CM pushkar Dhami special style danced beats musical instruments flowers colors disabled people

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय में आए दिव्यांग जनों के साथ विशेष रूप से होली का आनंद लिया। उन्होंने सभी लोगों को अलग से बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि हमारी सरकार आपके जीवन में खुशियों के रंगों को किसी कीमत पर फीका नहीं होने देगी। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होली की पूर्व संध्या को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कार्यालय पहुंचे दिव्यांग जनों के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने आज वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जमकर फूलों को होली खेली। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को टीका लगाकर बधाई दी और लोकगीतों की धुन पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साह के रंगों से सरोबार नजर आए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को होलिका दहन और रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा, देश की तरह प्रदेश में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में उमंग, उल्लास और आपसी सद्भाव का त्योहार होली हम सब में एक नई ऊर्जा का सृजन करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ऊर्जा आने वाले दिनों में हम सबको मजबूत, निर्णायक और सशक्त सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान में नजर आएगी ।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, इस बार इस बार की होली सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और तरक्की के रंग लेकर आए। उन्होंने अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से होली मनाते हुए स्वयं को आने वाले चुनाव के लिए रिचार्ज करने का आह्वान किया। ताकि एक बार फिर भाजपा परिवार होली मनाएगा जब 19 अप्रैल के मतदान का सुखद परिणाम हम सबके सामने होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+