Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को किया उनकी जयंती पर नमन
Uttrakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को उनकी जयंती पर नमन किया है। सीएम धामी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि नारी शक्ति की पर्याय, भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की जयंती पर कोटिशः नमन। वैश्विक पटल पर देश का मान-सम्मान बढ़ाने हेतु दिया गया आपका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा।

उन्हें उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी वीरता, साहस और वैज्ञानिक योगदान को सलामी दी जाती है। 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल जिले में कल्पना चावला का जन्म हुआ था। वह एक भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थीं जिन्होंने दो दफा अंतरिक्ष यात्रा की. 17 मार्च को कल्पना चावला जयंती के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने किया अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को उनकी जयंती पर किया नमन












Click it and Unblock the Notifications