Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने किया अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को उनकी जयंती पर किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम साय ने अपने एक्स खाते पर लिखा कि नारीशक्ति की मिसाल, प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

उन्हें उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी वीरता, साहस और वैज्ञानिक योगदान को सलामी दी जाती है। 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल जिले में कल्पना चावला का जन्म हुआ था। वह एक भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थीं जिन्होंने दो दफा अंतरिक्ष यात्रा की. 17 मार्च को कल्पना चावला जयंती के रूप में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications