CM धामी के प्रदेश से बाहर जाते ही शुरू हुई मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चा, क्या इस बार लगेगी मुहर
Uttarakhand cabinet expansion reshuffle news: सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे के बाद एक बार फिर मंत्रियों ओर विधायकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों का दावा है कि नवरात्र के आसपास ही विस्तार संभव है।
इस बीच सीएम धामी आज पहले ओडिशा पहुंचे उसके बाद दिल्ली प्रवास की खबरें है। ऐसे में धामी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की खबरें भी सामने आ रही हैं।ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम धामी इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लगा सकते हैं।

सीएम धामी ने आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान के निधन पर आज ओडिशा स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद सीएम के दिल्ली लौटने की खबरें हैं। साथ ही सीएम धामी के दिल्ली प्रवास की भी खबरें आ रही हैं। इस बीच विधायकों और मंत्रियों के दिल्ली में डेरा डालने की भी सूचनाएं आ रही हैं। जिसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से लगातार मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार को लेकर अटकलें तेज हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम धामी और प्रदेश संगठन की और से होमवर्क पूरा कर लिया गया है। जिस पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगनी शेष है।
धामी की अभी तक इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात को लेकर किसी तरह की पुष्ट जानकारी न होने से अभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें ही लगाई जा रही है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष और दायित्वधारियों की भी लिस्ट को लेकर अंदरखाने चर्चा तेज हो गई है।
माना जा रहा है कि उत्तराखंड के दूसरे बड़े नेताओं की खींचतान की वजह से फिलहाल दायित्वधारियों की लिस्ट होल्ड पर डाल दी गई है। ये सब नवरात्र में एक साथ जारी हो सकती हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कभी भी हो सकता है। जिसके लिए विधायकों के अलावा कई बड़े चेहरे दावेदारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications