उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से, पहली बार मोबाइल को लेकर लागू होगा ये नियम, जानिए क्या है खास

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी। बच्चों को पहले दिन सुबह 9:00 बजे बुलाया गया है। इस 1 घंटे के दौरान बच्चों की चेकिंग और सुरक्षा से जुड़ी हुई सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Uttarakhand Board examinations from tomorrow rule applicable mobile first time, know what special

परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे। परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।

परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन एवं कक्ष निरीक्षकों आदि की तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारियों के स्तर से की जा चुकी है। शिक्षा​ विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा है।

उत्तराखंड बोर्ड में इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 210354 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 156 संवेदनशील और छह अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में 113281 संस्थागत, 2325 व्यक्तिगत समेत 115606 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 12वीं में संस्थागत 90351, व्यक्तिगत 4397 समेत 94748 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+