कोरोना का कहर: उत्तराखंड बोर्ड ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया ऐलान
देहरादून, 02 जून। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का तांडव पूरे देश में देखने को मिला है, इस बीच 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर राज्यों से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते मंगलवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए एक बैठक में सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया जिसके बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
Recommended Video

अरविंद पांडे ने 12वीं परीक्षाएं रद्द होने की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'प्रिय विद्यार्थियों एवं प्रदेशवासियों, यशस्वी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना के दृष्टिगत परीक्षार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा व बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। समस्त विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। विद्यार्थियों का भविष्य और उनका स्वास्थ्य, प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। आदरणीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार।'
यह भी पढ़ें: बिलासपुर में बच्चों के लिए 300 बेड का हॉस्पिटल हो रहा है तैयार, कोरोना के थर्ड वेव की पहले से तैयारी
गौरतलब है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीबीएसई की 12वीं परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया। कोरोना के चलते लाखों छात्र और उनके अभिभावक बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर चिंतित था। सीबीएसई ने पहले ही 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दिया था, अब 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं भी नहीं ली जाएंगी। सीबीएसई के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड सहित कई राज्यों ने 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं भी रद्द की जा चुकी हैं, बुधवार को 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को भी कैंसिल कर दिया गया।
-
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications