योग दिवस से लेकर हरेला तक उत्तराखंड भाजपा ने तैयार किए कार्यक्रम, जानिए जनसहभागिता के लिए क्या है प्लानिंग
23 जून से 16 जुलाई तक हरेला पर्व को भाजपा प्रदेश भर में सभी बूथों पर "एक पेड़ मां के नाम" से वृक्षारोपण कर मनाने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून, 2024 को 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर जिस "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरूआत की थी।

उसे आगे बढ़ाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से पन्ना प्रमुख स्तर के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मां को साथ खड़ा करके या मां की तस्वीर को लेकर वृक्ष लगाया जाएगा। इससे जुड़ी तस्वीर को अधिक से अधिक ट्वीट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा ताकि सामाजिक और पर्यावरण का संदेश फैले।
हरेला पर्व में नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए, सार्वजनिक संस्थानों, स्कूल कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं एनजीओ को शामिल किया जाएगा। इस जागरूकता अभियान में "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तालाब, कुंआ एवं अन्य जल बहाव, जल स्त्रोतो में प्लास्टिक रहित अभियान को 16 जुलाई तक चलाया जाएगा।
लोकसभा चुनावों की सफलता के बाद, भाजपा व्यापक जनसहभागिता के साथ विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली हैं। इन कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा भी की गई है। साथ ही इनमे पार्टी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इनको बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के बाद पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों की शुरुआत 21 जून को योग दिवस के साथ होने जा रही है। पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में कम से कम एक योग शिविर एवं सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों द्वारा जिला स्तर पर एक योग शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ऐसे सभी कार्यक्रमों में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इन सभी कार्यक्रम के अलावा सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे शिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्थाओं इत्यादि द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी पार्टी के जनप्रतिनिधियों अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। योग शिविर के इन कार्यक्रमों में समाज में प्रभुत्व रखने वाले व्यक्तियों, कलाकारों, खेल जगत के व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों इत्यादि का वीडियो एवं फोटो भी अधिक से अधिक प्रचारित एवं प्रसारित कर योग के महत्व को आगे बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications