Uttarakhand BJP दीवाली के बाद मिशन-2025 और लोकसभा में जुटेगी भाजपा, ये है प्लान

उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मिशन 2025 का किया आह्रवान

हरिद्वार पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने अब मिशन 2025 और लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले पार्टी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय उत्तराखंड आकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही मंत्रियों और पदाधिकारियों की क्लास लगाकर गए अब प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को दीवाली के बाद फील्ड में उतारने में जुटे हैं।

मोदी के सपने के अनुरूप ये दशक उत्तराखंड का होगा

मोदी के सपने के अनुरूप ये दशक उत्तराखंड का होगा

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं और यह राज्य के लिए सुखद है। उन्होंने कहा कि धामी जैसे प्रभावशाली मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने मे जुटी है और निश्चित रूप से मोदी के सपने के अनुरूप ये दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होने कहा कि प्रतिनिधियों के क्षेत्र मे प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने और संगठन की मजबूती के लिए होता है, जिससे दोनो के आपसी तालमेल से राज्य को विकास की राह पर आगे ले जाया जा सके। उन्होने बताया कि पार्टी मे धामी जैसे ईमानदार व प्रभावशाली मुख्यमंत्री हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025 तक उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प होकर जुटे हैं।

संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में निर्णायक दृष्टि से आगे बढ़ रहे

संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में निर्णायक दृष्टि से आगे बढ़ रहे

जिसके अंतर्गत अपनी समूची वैचारिक व शारीरिक क्षमता का उपयोग करते हुए साथी मंत्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर वह इस संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में निर्णायक दृष्टि से आगे बढ़ रहे हैं। इस उद्देश्य को लेकर सरकार के प्रयासों में पार्टी संगठन भी समन्वय स्थापित करते हुए 100 फीसदी शक्ति से सहयोग कर रहा है । उन्होने ज़ोर देते हुए कहा कि हमारी पार्टी सेवा ही संकल्प, सेवा ही जीवन का ध्येय लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करती है और राष्ट्र के लिए राज्यों का विकास बेहद अहम है, जिस पर हम प्रदेश में काम कर रहे हैं ।

 जीत की लहर लोकसभा समेत आने वाले सभी चुनावों में भी कायम रहेगी

जीत की लहर लोकसभा समेत आने वाले सभी चुनावों में भी कायम रहेगी

इस अवसर पर उन्होने हरिद्धार पंचायत चुनाव में हुई एक तरफा जीत पर खुशी जताते हुए इसे पीएम मोदी के विजन, सीएम धामी के काम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन की जीत बताया। हमारा संगठन आगामी निकाय, पंचायत और फिर लोकसभा चुनावों में एक बार पुनः परचम फहराने के लिए कमर कस कर जुट गया है, उन्होने विश्वासपूर्वक कहाए हमने पीएम मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश में लगातार सरकार वापिसी नहीं होने के मिथक को तोड़ा, सीएम धामी ने 94 फीसदी मत पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की, हमने हरिद्धार में जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी ब्लॉक प्रमुखों की सीट निर्विरोध जीता, अब जीत की यही लहर लोकसभा समेत आने वाले सभी चुनावों में भी कायम रहेगी।

मन की बात कार्यक्रम का प्रचार प्रसार होना चाहिए

मन की बात कार्यक्रम का प्रचार प्रसार होना चाहिए

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मन की बात कार्यक्रम के पदाधिकारियों की बैठक में बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को आयोजित कर अधिक संख्या में लोगों को इससे जोड़ने का आह्रवान किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री का यह उद्बोधन ज्ञानवर्धक जानकारियां वाला व प्रेरणादायक होता है जिसको अधिक से अधिक सुने, ऐसा हमे प्रयास करना चाहिए । प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में दी गयी जानकारी, लोगों के अनुभव व प्रतिकृया को शीघ्र व अधिक पैमाने पर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की जरूरत है। उन्होने कहा यह जन संवाद का कार्यक्रम है लिहाजा सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर इसका प्रचार प्रसार होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+