'विपक्ष की हमसे कोई टक्कर नहीं, वो अपने अंतर-कलह में...', सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा
'विपक्ष की हमसे कोई टक्कर नहीं, वो अपने अंतर-कलह में...', सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा
देहरादून, 13 फरवरी: पहले चरण के लिए उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव थम गया है और प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर दस्तक दे रहे हैं। चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष की हमसे कोई टक्कर नहीं है, विपक्षी लोग अपने अंतर कलह में आपस में ही टकरा रहे हैं। अपनी पार्टी के अंदर ही उनकी टक्कर चल रही है।

इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि सब लोग 100% मतदान के लिए आएं, प्रात: काल सबको सबसे पहले मतदान करना है और फिर जलपान करना है। ऐसी सरकार चुननी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चले और उत्तराखंड को आगे बढ़ाए। सीएम धामी ने कहा कि सत्ता में रहकर जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया, आज वही तिलक लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
कहा कि तिलक और जनेऊ धारणकर सत्ता पाने वालों का सपना कभी पूरा नहीं होगा। 2017 की तरह इस बार भी राज्य की जनता सही फैसला लेगी। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। पीएम मोदी की अगुआई में कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश के हर नागरिक को दो-दो मुफ्त वैक्सीन मिली और अब बूस्टर डोज दी जा रही है। तब वैक्सीन का दुष्प्रचार करने वाले विपक्षियों को जवाब देने का सही समय अब आ गया है। जनता वोट की ताकत से उन्हें यह एहसास करा देगी।
इससे पहले सीएम धामी ने कहा, 'शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। यह यूसीसी सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो।'












Click it and Unblock the Notifications