Uttarakhand: अल्मोड़ा पुलिस का 'आमा की वापसी ' मिशन सफल, जानिए क्या है बुजुर्ग महिला की मुंबई पहुंचने की कहानी
उत्तराखंड पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। अल्मोड़ा पुलिस का मिशन आमा की वापसी सफल हो गया है। वायरल वीडियो का सीएम पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान लेने पर मुंबई से आमा को वापस अल्मोड़ा सकुशल पहुंचा दिया गया है।

उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। अल्मोड़ा पुलिस का मानवता का मिशन "आमा की वापसी" सफल हो गया है। वायरल वीडियो का सीएम पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान लेने पर मुंबई पहुंची आमा को वापस अल्मोड़ा सकुशल पहुंचा दिया गया है।
बीते 9 जनवरी को हुआ था वीडियो वायरल
अल्मोड़ा के एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बीते 9 जनवरी को गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी ने फेसबुक पेज से भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी एक माता जी हेमा देवी जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में होने और वर्तमान मे मुम्बई मे होने सम्बन्धी वीडियो वायरल कर सहायता की अपील की गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियों बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करने व माता जी हेमा देवी के परिजनों के बारे में जानकारी करने के लिए निर्देशित किया गया। पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी कर उनसे सम्पर्क किया गया तो उन्होने अपना नाम गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी निवासी रामपुर रोड सुशीला तिवारी हल्दवानी और वर्तमान में मुम्बई में रहना बताते हुए आमा का वीडियों स्वयं द्वारा बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करना बताया। इसके बाद आमा के परिजनों की जानकारी की गयी तो माता जी हेमा देवी का मूल रुप से भिकियासैण के ग्राम कोट्याग की निवासी होना पाया गया, ये जानकारी अल्मोड़ा निवासी सुमित मनराल व वैभव जोशी का सहयोग रहा।
तीन दिन की कड़ी मेहनत कर 14 जनवरी को आमा को तलाश लिया
Recommended Video

इसके बाद अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम 10 जनवरी को मुंबई रवाना हुई। 11 जनवरी को मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस, वीडियो बनाने वाले सज्जन गुरविन्दर सिंह ढिल्लो (गोनी), समाज सेवी दान सिंह राजपूत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष मीनाक्षी सावंत से मिली और उनके सहायता से माता जी की तलाश की गई। अल्मोड़ा पुलिस टीम ने तीन दिन की कड़ी मेहनत कर 14 जनवरी को आमा को तलाश लिया। 15 को मुंबई से आमा को लेकर अल्मोड़ा रवाना हुई और 16 को आमा अल्मोड़ा पहुंच गई। एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप राय ने आमा से मिलकर कुशल क्षेम पूछकर आमा को शॉल ओढ़ाकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया । आमा की तलाश में दिन-रात जी तोड़ मेहनत करने वाली पुलिस टीम के कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत करने की बात कही गयी। एसएसपी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के मानसिक रुप से स्वस्थ न होने की वजह से अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि वे मुंबई कैसे पहुंच गई। साथ ही बुजुर्ग आमा के परिजनों और परिवार के हालात भी अच्छे नहीं है। जिस वजह से आमा को फिलहाल पुलिस की मॉनिटरिंग में नारी निकेतन में रखा गया है। जहां उनका इलाज और काउंसलिंग की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आमा के लिए जो बेहतर होगा वह किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications