उत्तराखंड: वाहन हादसे में 14 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अनुग्रह राशि का किया ऐलान

देहरादून, 22 फरवरी। उत्तराखंड से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, यहां शादी से लौट रहा एक वाहन गहरी खाई में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्घटना चंपावत जिले में सुखीढांग-दंडामीनार मार्ग पर हुआ। हादसे में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे है। चंपावत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र पिंचा ने इस दुखद हादसे की जानकारी दी है।

Recommended Video

    Uttarakhand में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Uttarakhand 14 people, including women and children, died after a vehicle fell into a ditch

    मौके पर पहुंचे देवेंद्र पिंचा ने बताया कि करीब 11 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद मृतकों के शव खाई से बरामद किए गए है। मरने वालों में पांच महिलाएं, एक चार साल की बच्ची और एक किशोर है। एसपी ने बताया कि मृतकों में एक मां-बेटी भी शामिल है। देवेंद्र पिंचा के मुताबिक हादसा सोमवार की रात हुआ, खाई में गिरने की वजह से कार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे लोगों में से 14 की जान चली गई।

    यह भी पढ़ें: चुनाव बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आई राज्य गीत की याद, जानिए उत्तराखंड के राज्य गीत के बारे में सबकुछ

    एसपी ने बताया कि दोनों घायलों का टनकपुर और चंपावत के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। चंपावत जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सूचित किया गया, जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि वाहन उस समय दुर्घटना का शिकार हुआ जह टनकपुर में एक शादी से डंडा काकनाई गांव लौट रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया और मारे गए लोगों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ​​2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+