यूपी के बरेली से लाखों रुपए के कीमती दो हाथी दांत के साथ 03 अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
Uttar pradesh Bareilly NEWS उत्तराखंड एसटीएफ ने यू.पी.एसटीएफ और डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की टीम के साथ मिलकर वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के दो हाथी दांत के साथ तीन गिरफ्तार किए हैं। यूपी के बरेली से लाखों रुपए के कीमती दो हाथी दांत के साथ 03 अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में से दो बरेली यूपी के जबकि एक उधमसिंहनगर का है। जिनसें लाखों की कीमत के हाथी दांत बरामद हुए हैं।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर सीओ एसटीएफ आर बी चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ,यूपी एसटीएफ और डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की संयुक्त टीम द्वारा एक ज्वांइट ऑपरेशन में आज यूपी के बरेली क्षेत्र से 03 अन्तर्राज्यीय वनजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उसने कब्जे से 02 अदद हाथी दांत (करीब सवा तीन फुट लंबाई के) बरामद किए गए।
गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा आज यूपी के बरेली जनपद में वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। जिसमें 03 शातिर वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दाँत के साथ गिरफ्तार किया गया है।
इन लोगों का लम्बे समय से उत्तराखण्ड-यूपी सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ को मिल रहा था, जिसपर हमारी एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इसपर कार्रवाई के लिए लगाया गया था, आज इन तस्करों का भारी मात्रा में वनजीव अंगो के साथ यूपी के बरेली में लोकेशन मिलने पर टीम द्वारा तुरन्त यूपी एसटीएफ से सम्पर्क कर उन्हें साथ लेकर बरेली के थाना सीवी गंज क्षेत्र में कार्रवाई कर रेड की गयी।
जिसमें टीम द्वारा 03 वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया। इस हाथी का शिकार कब कहां किस जंगल में किस तरह किया गया, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- आदित्य विक्रम पुत्र सत्येंद्र सिंह, निवासी मां वैष्णो कुंज, ग्रीन पार्क, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 24 वर्ष।
- नत्था सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरदयाल सिंह निवासी गंगा बेहड़ फॉर्म, थाना मिगहसन, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। हाल नानकमत्ता गुरुद्वारा, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 45 वर्ष।
- करण सिंह पुत्र स्वर्गीय सेवाराम निवासी, गली नंबर 1 मकान नंबर 3 थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 40 वर्ष।












Click it and Unblock the Notifications