बिजली उपभोक्ताओं को UPCL की बड़ी सौगात, जितनी यूनिट करेंगे इस्तेमाल, कम देना होगा बिल, जानिए क्यों

ऊर्जा प्रदेश के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को यूपीसीएल बड़ी सौगात देने जा रहा है। अक्तूबर में बिजली पर छूट दी जाएगी। अक्तूबर माह में उपभोक्ता जितने यूनिट बिजली इस्तेमाल करेंगे, उस पर ये छूट प्रति यूनिट के हिसाब से दी जाएगी। जो आम उपभोक्ताओं को 17 पैसे प्रति यूनिट तय की गई है।

UPCL big gift to electricity consumers, the more units you use, you will have toUPCL big gift to electricity consumers, the more units you use, you will have to pay less bill, know why pay less bill, know why

यूपीसीएल प्रबंधन ने आदेश जारी कर 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। दरअसल पिछले दिनों उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत फ्यूल एंड पॉवर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) की व्यवस्था की गई थी।

इसमें ये प्रावधान किया गया था कि अगर यूपीसीएल नियामक आयोग की ओर से तय दरों से अधिक पर बाजार से बिजली खरीदेगा तो अतिरिक्त रकम की वसूली उपभोक्ताओं से की जाएगी। अगर यूपीसीएल निर्धारित से कम दरों पर खरीदेगा तो उसी हिसाब से पैसा उपभोक्ताओं को लौटाएगा।

अगस्त माह में उन्होंने निर्धारित से कम दरों पर बाजार से बिजली खरीदी थी, जिसके एवज में 26 करोड़ की राशि 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लौटाई जाएगी। इसमें हिमाच्छादित क्षेत्रों में सात पैसे प्रति यूनिट, आम उपभोक्ताओं को 17 पैसे प्रति यूनिट, अघरेलू उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट, सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों को 24 पैसे प्रति यूनिट, प्राइवेट ट्यूबवेल को आठ पैसे, कृषि संबंधी गतिविधियों में 11 पैसे, एलटी-एचटी इंडस्ट्री को 24 पैसे, मिक्स लोड उपभोक्ताओं, रेलवे ट्रैक्शन को 22 पैसे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से रकम लौटाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+