UP CM Yogi Adityanath: दो दिन गांव में रूके,अपने स्कूल में बच्चों से मिले चॉकलेट भी बांटी,जानिए क्या कहा

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान योगी ने पहले अपने गांव पंचूर में परिजनों के साथ समय बिताया और भतीजी की शादी में भी शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद जहां से योगी ने अपनी प्रारंभिक स्कूल में पढ़ाई की, वहां पहुंचकर बच्चों के साथ पल बिताए और चॉकलेट भी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचे थे। सबसे पहले योगी ने अपने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके बाद दो दिन अपने गांव पंचूर में बिताए। जहां अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल हुए।

UP CM Yogi Adityanath Stayed village two days distributed chocolates children school know what said

इस दौरान योगी अपने गांव पंचूर में अपने घर पर रूके और यहीं से यूपी सरकार के कार्यों का अपडेट लिया। इसके बाद रात में ​भतीजी अर्चना की शादी में सभी रस्मों में शामिल हुए और बारात का स्वागत किया। शादी में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह समेत कई दिग्गज भी पहुंचे और वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया।

आज शनिवार को योगी अपने स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर पहुंचे। जहां उन्होंने 5वीं तक पढ़ाई की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य एंव ग्राम पंचुर बारात घर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया एवं विद्यालय का अवलोकन भी किया। इस दौरान आईजीएल (इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड) की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय विथ्याणी में भी जाकर विद्यालय का लोकार्पण किया और स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत कर विद्यालय का अवलोकन भी किया।

योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उन्होंने कहा अपने विद्यालय में आकर उन्हें अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। विद्यालय अब एक नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर दिख रहा है।

कहा कि आईजीएल (इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड) द्वारा स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लैब, वॉशरूम और वर्चुअल क्लास जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। पहले इतने संसाधन उपलब्ध नहीं थे, लेकिन आज टेक्नोलॉजी के प्रभावी उपयोग से शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव आ रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज सरकार के साथ निजी संस्थाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रही हैं और क्षेत्र के विद्यालयों के विकास में योगदान दे रही हैं। सरकार और समाज मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। अब शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे इन संसाधनों का सदुपयोग कर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करें।

उन्होंने कहा पहले शिक्षक के हाथ में छड़ी होती थी, लेकिन अभिभावक कभी नाराज नहीं होते थे, क्योंकि वे जानते थे कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। शिक्षक न केवल विद्यार्थियों के घर तक पहुंचते थे, बल्कि उन्हें देश और दुनिया की नवीनतम घटनाओं से भी अवगत करवाते थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं होती, बल्कि इसमें समाज की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब समाज शिक्षा को प्राथमिकता देगा और उसमें योगदान देगा, तभी बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+