Yogi Adityanath: अस्पताल में भर्ती हैं योगी की मां,जानिए डॉक्टर्स ने क्या बताया किस परेशानी से जूझ रही माता
UP CM Yogi Adityanath mother admitted उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती हैं। जो कि बीते मंगलवार से अस्पताल में उपचार करा रही हैं। मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही योगी आदित्यनाथ रविवार को अपनी माता से मिलने पहुंचे।
इस दौरान योगी ने मां के साथ कुछ समय बिताया और डॉक्टर्स से मां के स्वास्थ्य का पूरा अपडेट लिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सीएम योगी अपनी माता के पास बैठे रहे और हाल जाना। योगी ने डॉक्टर्स ने बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी लंबे समय से आंखों में तकलीफ होने के बाद से उपचार करा रही हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। जिसके बाद से भी वे हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया हुआ है।
डॉक्टर ने बताया क्या है प्रॉब्लम
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ हेम चंद्र ने बताया कि माता जी को आंख में कई दिनों से प्रॉब्लम हो रही है। साथ ही देखने में भी कुछ समस्या हो रही थी, जिसके बाद एहतियातन डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती कराया है। उम्र के हिसाब से भी इस तरह की समस्या होती है, लेकिन ज्यादा घबराने वाली कोई बात नहीं है। माता जी का पहले ही मोतियाबिंद का आपरेशन हो चुका है।
पहले भी हो चुकी हैं भर्ती
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले जून के माह में भी माता जी को ऋषिकेश एम्स लाया गया था, जहां वह काफी दिन भर्ती रही थी। 15 मई को भी योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबियत बिगड़ी थी,जिसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया था।
पैतृक गांव में रहती हैं योगी की मां
योगी आदित्यनाथ की मां पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में रहती है। जो कि ऋषिकेश से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है। जहां योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने पहले जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications