केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री कल हरिद्वार में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज चमोली में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम और देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 मार्च को हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

Union Health Minister Mansukh Mandaviya two-day visit Union Home Minister in Haridwar tomorrow

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री चमोली में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम और देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 मार्च को हरिद्वार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की समीक्षा करेंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है। पहले दिन कैनाल रोड़ जाखन स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जीटीसी हेलीपैड देहरादून से आर्मी हेलीपैड मलारी चमोली के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 12ः30 बजे आईटीबीपी कैंप मलारी विलेज पहुंचने का कार्यक्रम है। चमोली के मलारी गांव में ही वे प्रवास करेंगें। इस दौरान लोगों से भी मिलेंगे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की समीक्षा करेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 31 मार्च को वापस देहरादून पहुंचेंगे। जहां पर 11ः30 बजे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसके अंतर्गत दून मेडिकल कॉलेज के 500 बेड क्षमता के अस्पताल तथा ईसीआरपी-2 एवं प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंस्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के अंतर्गत तीन जनपदों श्रीनगर (पौड़ी), रूद्रप्रयाग व नैनीताल हेतु स्वीकृत 50-50 बेड के तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास शामिल है। करीब तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह 30 मार्च को हरिद्वार पहुंच रहे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 मार्च को हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। ये कार्यक्रम पहले 31 मार्च को प्रस्तावित था। लेकिन अब 30 मार्च को ही सम्पन्न हो जाएगा। 30 मार्च को अमित शाह हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिनकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री ऑनलाइन करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के 95 एमपैक्स में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केंद्रों की स्थापना का शुभारंभ भी केंद्रीय मंत्री की ओर से किया जाएगा।

Recommended Video

    देवभूमि की संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी मेहमान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+