Uniform civil code 20 माह का समय, 75 से अधिक बैठकें, 2.35 लाख सुझाव,जानिए यूसीसी को लेकर कब-कब क्या हुआ

Uniform civil code उत्तराखंड की धामी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। इसके लिए 20 माह से चल रही कवायद अब अंतिम दौर पर पहुंच चुकी है। सरकार को यूसीसी के लिए बनाई गई विशेषज्ञ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसके बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि इसी सत्र में इसे विधानसभा से पास करवाकर राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो जाएगा।

Uniform civil code: 20 months time 75 meetings 2.35 lakh suggestions, know what happened UCC

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में की। सीएम धामी ने चुनाव के दौरान घोषणा की कि दोबारा सरकार आने के बाद वे सबसे पहले यूसीसी लागू करने के दिशा में कदम बढ़ाएंगे। चुनाव जीतते ही दोबारा सीएम बनते ही धामी ने पहली कैबिनेट में इसके लिए विशेषज्ञ समिति बनाने का ऐलान कर दिया।

धामी सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए ​जो विशेषज्ञ कमेटी बनाई, उसमें अध्‍यक्ष सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को बनाया। चार अन्‍य सदस्‍यों में दिल्‍ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश प्रमोद कोहली, राज्‍य के पूर्व मुख्‍य सचिव शत्रुघ्‍न सिंह के अलावा टैक्स पेयर एसोसिएशन के मनु गौर और शिक्षाविद सुरेखा डंगवाल को शामिल किया गया।

इसके बाद 27 मई 2022 को समान नागरिक संहिता का प्रारूप, ड्राफ्ट, बनाने के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई,सेनि की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया। विशेषज्ञ समिति की इस बीच 75 से अधिक बैठक हुई और समिति को 2.35 लाख से अधिक सुझाव मिले। यूसीसी की विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल 27 जनवरी 2024 को पूरा होना था।

ऐसे में सरकार ने चौथी बार 15 दिन का कार्यकाल बढ़ाया। आज यानि दो फरवरी को कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। इस तरह से 20 माह के इंतजार के बाद ड्राफ्ट राज्य सरकार को मिला है। अब कैबिनेट में इसे लाया जाएगा। इसके बाद विधानसभा के सत्र में पेश कर पास करवाया जाएगा।

जिसके बाद राज्यपाल की मंजूरी को भेजा जाएगा। राजभवन से मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां यूसीसी लागू होगा। जो कि पूरे देश के लिए मिसाल बनने जा रहा है। बता दें कि आजाद भारत में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड होगा। ​जहां यूसीसी लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+